ads

Thomas Edison Motivational Quotes in Hindi || थॉमस अल्वा एडिसन मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी||

Thomas Edison Motivational Quotes in Hindi || थॉमस अल्वा एडिसन मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी||

 थॉमस अल्वा एडिसन  महान अविष्कारक को कौन नहीं जानता । थॉमस का जन्म 11 फ़रवरी 1847 को अमेरिका के मिलान में हुआ।  थॉमस के हजारों अविष्कार किए पर जिसके लिए दुनिया में उनका नाम सूर्य की तरह चमका वह हैं इलेक्ट्रिक बल्व की खोज। जिसने दुनिया को नया आयाम दिया। बल्ब के अलावा एडिसन के नाम 2332 पेटेंट अंकित है जो कि इस महान वैज्ञानिक की महानता को जानने के लिए पर्याप्त है।  एडिसन ने 18  अक्टूबर 1931 को न्यूजर्सी में अपनी अंतिम सांसे  ली।

Must read in english : 

☆ Karl Marx quotes

Osho most popular Quotes

☆ Yeats Quotes 

J.K. Rowling Quotes

थॉमस अल्वा एडिसन मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी

1. महान विचार आपके दिमाग में यों ही नहीं टपक पड़ता। एक महान विचार प्राप्त करने का सबसे अच्छा तरीका यहीं हैं कि आपके दिमाग में विचारों की आवाजाही लगातार बनी रहती हैं।


2. हर चीज एक परिणाम होती हैं। नाकामी भी एक परिणाम हैं। मैंने असँख्य परिणाम हासिल किए हैं, तभी तो चंद हजार सफलताएं मुझकों मिल पाई है।

3. बेहतर करने का रास्ता हमेशा वहाँ मौजूद रहता हैं, हमें केवल उसे ढूंढना होता है।


4. आप क्या है, इसका कोई महत्व नहीं है। महत्व केवल इस बात का हैं कि आपने क्या अर्जित किया है।

5. नाकामी की सबसे बड़ी वजह है हार मानने से पहले इस बात को समझ पाना कि हम क़ामयाबी के कितने क़रीब पहुँच चुके थे।

6. जब भी आपके दिमाग में यह विचार आए कि अब सभी सम्भवनाओ का अंत हो चुका है, एक बात हमेशा याद रखें.. यह असम्भव हैं कि सभी सम्भावनाए चूक जाएं।

7.  अवसर अनेक मतर्बा हमारे दरवाजे पर दस्तक देता हैं। लेकिन हममें से बहुत से उसको पहचानने से चुक जाते हैं, क्योंकि वह परिश्रम का परिधान पहने हमारे सामने आता है, और उसे हम कार्यभार समझ बैठते हैं।

 
8. मैं जिंदगी में कभी नाक़ाम नहीं हुआ। जिन बातों को मेरी नाकामी कहा जाता है वे केवल वे रास्ते थे, जिन पर मैं चला, लेकिन जो मेरे काम के साबित नहीं हुए।

9. बेहतर करने का रास्ता हमेशा वहाँ मौजूद रहता हैं, हमें केवल उसे ढूंढना होता हैं।

10. हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हैं हार मान लेना। याद रहे कि वह व्यक्ति कभी नहीं हार सकता जो हमेशा एक और कोशिश करने के लिए तैयार रहता हैं।

11. अगर आप के पास ये तीन गुण हैं तो आप कुछ भी हासिल कर सकते है- कठोर परिश्रम, निरंतर प्रयास करते रहना और समान्य बुद्धि।


12. लोग कहते हैं कि जीनियस प्रेरणा से संचालित होता हैं। ऐसा नहीं है। जीनियस के भीतर केवल एक प्रतिशत इंस्पिरेशन यानी प्रेरणा होती हैं, 99% तो यह परिप्रेशन होता है, यानी मेहनत का पसीना

13. अगर कोई चीज़ वैसे नहीं हुई हैं जैसे कि आपने सोचा था तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह किसी की नहीं हैं। वह आपके और काम की साबित हो।

Post a Comment

0 Comments